Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

आश्वासन [दिलासा]



'बात झूठी है'; ये सच्चाई तो है,
बोल पाना 'यहीं' अच्छाई तो है।

क़द न बढ़ पाया; कि अवसर न मिले,
मुझसे लम्बी मैरी परछाई तो है।

दौरे मन्दी में थमी है रफ़्तार,
एक बढ़ती हुई महंगाई तो है।

कौन है;क्या है? कुछ पता न चला!
हम किसी चीज़ की परछाई तो है।

ख़ुद-फ़रेबों* की नही भीड़ तो क्या,
'मौसमे प्यार'* में तन्हाई तो है।

*ख़ुद फ़रेब = स्वय को धोका देने वाला, * मौसमे-प्यार = valentine day

-मन्सूर अली हाशमी
अस्वीकरण